पंतनगर में पांच महिला श्रमिक पानी पीते ही हुई बेहोश
उधमसिंह नगर जिले के पंतनगर में पानी पीते ही पांच महिला श्रमिक पानी पीते ही बेहोश हो गई। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
By Sunil NegiEdited By: Published: Mon, 16 Oct 2017 04:50 PM (IST)Updated: Mon, 16 Oct 2017 10:47 PM (IST)
पंतनगर (उधमसिंह नगर), [जेएनएन]: खेत में कृषि कार्य कर रहीं पांच महिला श्रमिक पानी पीते ही बेहोश हो गईं। आनन फानन उन्हें विवि चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
जानकारी के अनुसार पंत विश्वविद्यालय के फसल अनुसंधान केंद्र (सीआरसी) में सोमवार सुबह करीब नौ बजे श्रमिकों ने कृषि कार्य प्रारंभ किया। करीब साढ़े दस बजे साथी श्रमिक बाल्टी में पीने के लिए पानी लाया। पानी को पीते ही पांच महिला श्रमिक बेहोश हो गईं। जिससे वहां हड़कंप मच गया, आनन फानन एंबुलेस से उन्हें विवि चिकित्सालय ले जाया गया।
यह भी पढ़ें: खेत में मवेशी चरा रहे ग्रामीण को भालू ने किया घायल
यह भी पढ़ें: चमोली में भालू के हमले में युवक घायल, अस्पताल में भर्ती
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें