रुद्रपुर में चाकू से हमला कर फैक्ट्री कर्मी को बदमाशों ने लूटा
रुद्रपुर में एक फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक को बदमाशों ने लूट लिया। इस दौरान उस पर चाकुओं से हमला किया गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रुद्रपुर, [जेएनएन]: सिडकुल की एक फैक्ट्री से काम समाप्त कर घर लौट रहे युवक को चार बदमाशों ने रास्ते पर रोक कर लूट लिया। इस दौरान उस पर चाकू से प्रहार भी किया गया। घायल होने पर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक जगतपुरा निवासी महेश बिषट सिडकुल की फैक्ट्री में काम करता है। वह पैदल ही घर की ओर आ रहा था। रास्ते में चार युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट की।
साथ ही चाकू से हमला कर मोबाइल और दो हजार की नगदी लूट ली। शोर होने पर आसपास के लोगों को एकत्र होता देख हमलावर फरार हो गए। बाद में लोगों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और बदमाशों की जानकारी ली। साथ ही उनकी तलाश में चेकिंग अभियान भी चलाया।
यह भी पढ़ें: रुड़की में लूट का तरीका, पेड़ काट सड़क पर डालकर करते हैं शिकार
यह भी पढ़ें: रुड़की में सड़क पर पेड़ गिराकर बदमाशों ने दस लोगों को लूटा
यह भी पढ़ें: खुद को बैंक का अधिकारी बता कर फैक्ट्रीकर्मी के खाते से उड़ाए 16 हजार