कोतवाली पहुंची महिला
रुद्रपुर : पति से परेशान महिला अपने तीन बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगा
By JagranEdited By: Published: Sat, 22 Jul 2017 08:29 PM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 08:29 PM (IST)
रुद्रपुर : पति से परेशान महिला अपने तीन बच्चों के साथ कोतवाली पहुंची। उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। महिला ने पति के गैर महिला से संबंध के चलते अपने परिवार के भरण-पोषण की तरफ ध्यान न देने का आरोप लगाया है।
भूरारानी निवासी महिला शनिवार को अपने तीन बच्चों के साथ कोतवाली पहुंच गई। महिला ने कहा उसका पति राज मिस्त्री का काम करता है। पिछले कुछ समय से वह एक विधवा महिला के चक्कर में पड़ गया है। वह उसी के ही घर पर अपने परिवार को छोड़ कर रहने लगा है। इससे उसका अपने तीन बच्चों के साथ परिवार को पालना दूभर हो गया है। महिला ने पुलिस से मदद की गुहार लगाते हुए उसके पति को नसीहत देने की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें