मन में न लाएं गलत विचार : दयाराम
संवाद सहयोगी, खटीमा: गलत सोच से अपराधों का जन्म होता है। मनुष्य को गलत विचार मन में नहीं लाने चाहिए।
संवाद सहयोगी, खटीमा: गलत सोच से अपराधों का जन्म होता है। मनुष्य को गलत विचार मन में नहीं लाने चाहिए। तभी एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव हो सकेगा। यह बात विधिक सेवा शिविर में अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाराम ने कही।
तहसील विधिक सेवा समिति एवं पैनल लायर्स के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय आश्रम पद्धति उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में नि:शुल्क कानूनी शिविर लगाया गया, जिसमें अपर न्यायिक मजिस्ट्रेट दयाराम ने सर्वोच्च और उच्च न्यायालय द्वारा की गई व्यवस्था जिसमें भारतीय नागरिकों को कानून की जानकारियां मिल सके। इस पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए नाबालिग बच्चों के अधिकारों, कर्तव्यों की जानकारी दी। वरिष्ठ अधिवक्ता केडी भट्ट ने बच्चों को मिलने वाले अधिकार और कानून के बारे में बताया। सहायक विधिक अधिकारी डॉ. एम इलियास सिद्दीकी ने वरिष्ठ नागरिकों की सहायतार्थ, एड.चंचल ¨सह ने बच्चों की देख-रेख संरक्षण अधिनियम, स्नेहा प्रभा ने शिक्षा का अधिकार, रामवचन ने न्याय चला निर्धन की ओर, शहाना कुरैशी ने महिलाओं के अधिकारों, सतीश चौहान ने एक्सीडेंट, हरीश चंद्र ने एमबी एक्ट की जानकारी दी। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरडी जोशी, भगवान मिश्र, चंद्रशेखर भट्ट, घनश्याम राणा, शहनाज बानो, राधा आर्य, मंजू आर्या, रामप्रकाश, ¨बद्रा प्रसाद, इंद्र ¨सह, भगवत गोस्वामी, रमेश दत्त जोशी आदि मौजूद थे।