घर लौट रहे युवक पर हमला
खटीमा : साइकिल से घर लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने मामूली कहासुनी के चलते लाठी-डंडों से हमला कर दि
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 08:31 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 08:31 PM (IST)
खटीमा : साइकिल से घर लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने मामूली कहासुनी के चलते लाठी-डंडों से हमला कर दिया। उसके सिर में गंभीर चोटें आई हैं। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। फुलैया गांव का संतोष कुमार गुरुवार को साइकिल पर सवार होकर बाजार से घर लौट रहा था। इसी दौरान गांव के रास्ते पर खड़े कुछ लोगों ने उसे रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। आरोप है कि विरोध करने पर उन्होंने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें उसका सिर फट गया। परिजनों ने उसे 108 सेवा से सरकारी अस्पताल भर्ती कराया। इस मामले में पीड़ित ने आरोपियों को नामजद करते हुए पुलिस को तहरीर दी है, जिसके बाद पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें