टैंपो की टक्कर से बाइक सवार घायल
दिनेशपुर : देर शाम बाइक सवार को अज्ञात टैंपो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल ने थाने में सूचना देक
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Jul 2017 08:04 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 08:04 PM (IST)
दिनेशपुर : देर शाम बाइक सवार को अज्ञात टैंपो ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल ने थाने में सूचना देकर प्राथमिक उपचार कराया। जहां से उसे रु द्रपुर रेफर कर दिया।
घायल अमनदीप सिंह पुत्र महेंद्र सिंह निवासी खानपुर मुंडिया नंबर एक अपनी बाइक संख्या-यूके 06एई 9175 से ग्राम चंदननगर अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। तभी गूलरभोज रोड से सामने से आ रहे अज्ञात टेंपू ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार घायल हो गया। आसपास के लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें