कर्ज माफ नहीं तो आंदोलन करेंगे किसान
संवाद सहयोगी, बाजपुर : लघु एवं सीमांत किसान संघर्ष समिति की बैठक में किसानों द्वारा की जा रही आत्महत
संवाद सहयोगी, बाजपुर : लघु एवं सीमांत किसान संघर्ष समिति की बैठक में किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्या के लिए सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए किसानों का कर्ज माफ करने की मांग उठाई गई। मांग पूरी न होने 30 जून से उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
सोमवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि किसानों की समस्याओं को अनदेखा कर सरकार उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। कर्ज में डूबे किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं। देश का अन्नदाता आज स्वयं हाथ पसारे खड़ा है, इसके बाद भी सरकार उनकी कोई सुनवाई नहीं कर रही है। किसानों को उनकी फसलों का जायज दाम तक नहीं मिल पा रहे हैं। सरकार की गलत नीतियों के चलते ही किसान आत्महत्या कर रहे हैं। सरकार के मंत्री किसानों के प्रति गलत टिप्पणियां कर रहे हैं। बैठक में निर्णय लिया कि यदि 29 जून तक प्रदेश सरकार किसानों के कर्ज माफी की घोषणा नहीं करती तो 30 जून को धरना-प्रदर्शन प्रारंभ कर दिया जाएगा। इस पर भी सरकार नहीं चेती तो किसान उग्र आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर सुखदेव ¨सह, बलवंत ¨सह, हरदीप ¨सह, फौजा ¨सह, जसपाल मेहता, बलदेव ¨सह, कश्मीर ¨सह, जगतार ¨सह, श्याम ¨सह, रेखू ¨सह, अमर ¨सह, बलवीर ¨सह, भगवान ¨सह, भूमान ¨सह, राजपाल ¨सह आदि मौजूद थे।