स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन
किच्छा : नव संवत्सर के प्रारंभ पर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा में पथ संचलन किया गया। पथ स
किच्छा : नव संवत्सर के प्रारंभ पर नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा में पथ संचलन किया गया। पथ संचलन गांधी मैदान से शुरू हो नगर के मुख्य मार्ग से होता हुआ आवास विकास पहुंचा। वापस गांधी मैदान मे आ संपन्न हो गया। इस दौरान नगर के विभिन्न स्थानों पर शहर वासियों ने स्वयंसेवकों का पुष्प वर्षा कर स्वागत किय। इससे पूर्व स्वयं सेवक बड़ी संख्या में गांधी मैदान मे एकत्र हुए। यहां प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिह ने डॉ. हेडगेवार की जीवनी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 1925 मे डॉ. हेडगेवार ने विषम परिस्थितियों मे आरएसएस की स्थापना की। उन्होंने सभी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी। स्वयंसेवकों से अपील की वह क्षेत्र में पॉलीथिन का प्रयोग नहीं होने दे और अपने जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पौधा जरूर लगाएं। प्रमुख रूप से विभाग प्रचारक चंद्रशेखर, नगर कारवाहक दीपक पाठक, सरस्वती विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य राधेश्याम, तुलसी प्रसाद, दिनेश भाटिया, प्रभात कांडपाल, धर्मराज जायसवाल, सोनू अरोरा, रविंद्र गंगवार, विवेक दीप, सुभाष तनेजा, गौतम मौर्य, विवेक राय, दिव्यांशु अग्रवाल, भुपेंद्र नेगी, किशन गोयल, लवी सहगल, भुपेंद्र राय आदि मौजूद रहे।