Move to Jagran APP

भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्ला का किया स्वागत

किच्छा : भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दया डसीला के नेतृत्व मे तमाम महिलाओं ने विधायक आवास पर पहुंचकर

By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 09:17 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 09:17 PM (IST)
भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्ला का किया स्वागत
भाजपा महिला मोर्चा ने शुक्ला का किया स्वागत

किच्छा : भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दया डसीला के नेतृत्व मे तमाम महिलाओं ने विधायक आवास पर पहुंचकर विधायक राजेश शुक्ला का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी। विधायक ने इस दौरान क्षेत्र के विकास का भरोसा दिलाया। भाजपा नेत्री ने कहा कि राज्य की जनता कांग्रेस शासन से त्रस्त हो चुकी है लिहाजा जनता ने अपना प्यार भाजपा पर लुटाकर राज्य की कुर्सी भाजपा को सौंप दी और अब भाजपा जनता के प्यार का कर्ज विकास के माध्यम से चुकाएंगी। उन्होंने कहा कि किच्छा विधानसभा की जनता ने ऐतिहासिक काम कर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत को हराने का काम किया है इसमे विधायक शुक्ला ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनकी जीत से अब यह स्पष्ट हो चुका है विधायक शुक्ला जनता के बीच खासे लोकप्रिय है। इस मौके पर मीरा तिवारी, शैली फुटेला, शैल शुक्ला, प्रतिभा रघुवंशी, प्रेमलता चौहान, विमला गंगवार, बलकेष चौधरी, स्वतंत्रता देवी, रमा रावत, ज्योति, राधा बिष्ट, बीना अरोरा, दीप जलौटी, दया, आरती दुबे आदि मौजूद थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.