वर्ष 2017-18 के लिए 141 करोड़ मंजूर
जागरण संवाददाता, काशीपुर: नगर निगम की कार्यकारिणी में वर्ष 2017-18 में होने वाले 141 करोड़ 43 लाख
जागरण संवाददाता, काशीपुर: नगर निगम की कार्यकारिणी में वर्ष 2017-18 में होने वाले 141 करोड़ 43 लाख से अधिक अनुमानित बजट की मंजूरी मिली। साथ ही विकास कार्यों पर गहन मंथन किया गया।
मेयर उषा चौधरी ने सोमवार को अपने चैंबर में कार्यकारिणी की बैठक ली। इस दौरान अगले वित्तीय वर्ष में विकास कार्यों में होने वाले अनुमानित बजट 139 करोड़ 79 लाख 78 हजार रुपये मंजूर हुए। अगले वित्तीय वर्ष में निगम को विभिन्न स्रोतों से एक करोड़ 65 लाख 70 हजार स्पये बचत होने का अनुमान है। कार्यकारिणी में बजट पर सहमति बन गई। अब मंगलवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक में 54 कार्यों पर चर्चा होगी और बजट पर सहमति बनी। मंजूर बजट से जलापूर्ति, सफाई, पार्कों की सुंदरीकरण, हैंडपंपों की मरम्मत आदि कार्यों पर खर्च होगा। इस मौके पर नगर आयुक्त उत्तम सिंह चौहान, उपायुक्त नजर अली, विकास शर्मा, पार्षद सर्वेश बाली, सोना सेठी, आशा जग्गा, अब्दुल कादिर, डा. माजिद, इसरार आदि मौजूद थे।