भाजपा रंग में रंगी साड़ियां बांटने पर जांच
रुद्रपुर : भाजपा के रंग में रंगी केसरिया साड़ियां मंगलवार को जांच का विषय बन गईं। फ्लाइंग स्क्वायड
रुद्रपुर : भाजपा के रंग में रंगी केसरिया साड़ियां मंगलवार को जांच का विषय बन गईं। फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने साड़ी पहनी महिलाओं के बयान दर्ज किए। हालांकि महिलाओं का कहना था कि सोमवार रात यह साड़ियां उन्हें कोई दे गया था। चुनाव से पहले वोटरों को प्रलोभन देने का काम शुरू हो गया है। शिवनगर में सोमवार रात केसरिया साड़ियां बांटी गईं। बताया गया कि भाजपा के लोग साड़ियां बांट रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी के नामांकन से पहले भाजपा के झंडे वाली साड़ियां महिलाओं को दी जा रही थीं। विरोधियों ने इस मुददे को थाम लिया। आरोप लगाया कि भाजपा प्रत्याशी प्रलोभन दे रहे हैं। आज उड़नदस्ता प्रभारी आरएस बिष्ट व एसएसआई सतपाल ¨सह शिवनगर पहुंचे। वहां कुछ महिलाएं भाजपा के रंग में रंगी साड़ी पहने नजर आईं तो उनसे पूछताछ की। संध्या पत्नी प्रकाश और मीरा पत्नी तपन ने बताया कि रात में यह साड़ी उन्हें कोई दे गया था।
कंचन