भाजपा नेताओं के शस्त्र लाइसेंस निरस्त
रुद्रपुर : विद्युत विभाग में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से हथियार के बल पर दबंगई करना भाजपा नेता भारत भूष
रुद्रपुर : विद्युत विभाग में तोड़फोड़ और कर्मचारियों से हथियार के बल पर दबंगई करना भाजपा नेता भारत भूषण चुघ और विजय फुटेला को भारी पड़ गया। उनका शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।
कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि 17 मई 2013 को भारत भूषण चुघ और विजय फुटेला ने भाजपा कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ मिलकर बिजली विभाग के कार्यालय पहुंचकर विभागीय अधिकारियों क े साथ मारपीट की थी। दोनो ही नेताओं ने 32 बोर के रिवाल्वर निकालकर उनको धमकाया भी था और कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ भी की थी। इस मामले में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने पुलिस से इसकी शिकायत भी की थी। इस संबंध में तत्कालीन एसएसपी से भी शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने की मांग की गई थी। बाद में न्यायालय के आदेश पर दोनो भाजपा नेताओं के शस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के नोटिस भी जारी कर दिए गए थे। अब पुलिस ने दोनो नेताओं के शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए हैं।