कांग्रेस नगराध्यक्ष ने लिया भाजपा में शामिल होने का निर्णय
बाजपुर : यशपाल आर्य के भाजपा में शामिल होने के बाद क्षेत्र के दर्जनों समर्थकों ने भी कांग्रेस को छोड़
By Edited By: Published: Mon, 16 Jan 2017 07:57 PM (IST)Updated: Mon, 16 Jan 2017 07:57 PM (IST)
बाजपुर : यशपाल आर्य के भाजपा में शामिल होने के बाद क्षेत्र के दर्जनों समर्थकों ने भी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल होने का निर्णय लिया है।
कांग्रेस नगराध्यक्ष अंकुर अग्रवाल के नेतृत्व में हुई बैठक में यशपाल आर्य समर्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके लिए पार्टी कोई मायने नहीं रखती, वह व्यक्तिगत तौर पर आर्य के साथ जुड़े थे और अब उनके साथ ही रहेंगे। निर्णय लिया गया कि वह सभी लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। वहीं प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश सचिव सत्यवान गर्ग ने भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल होने की बात कही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें