कलक्ट्रेट कर्मियों की हड़ताल से पसरा सन्नाटा
संवाद सहयोगी, रुद्रपुर : चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट कर्मियों की हड़ताल से कलक्ट्रेट में सन
संवाद सहयोगी, रुद्रपुर : चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलक्ट्रेट कर्मियों की हड़ताल से कलक्ट्रेट में सन्नाटा पसर गया। कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
मिनिस्ट्रीयल कर्मचारी बुधवार सुबह कलक्ट्रेट में एकत्र हुए। प्रदेश अध्यक्ष देव प्रकाश चक्रवर्ती ने कहा लंबे समय से पुनर्गठन की कार्रवाई को सरकार द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा है। जबकि कार्य का बोझ लगातार बढ़ता जा रहा है। जिससे कर्मचारियों के हित प्रभावित हो रहे हैं। सरकार द्वारा कर्मचारियों की मांग को पूरा करने की दिशा में कोई सकारात्मक कदम नहीं उठाया जा रहा है। जिससे कर्मचारियों को मजबूर होकर कार्य बहिष्कार का कदम उठाना पड़ा। जिलाध्यक्ष सुनील चौहान ने कहा सरकार लगातार कर्मचारियों की मांगों को नजरअंदाज कर रही है। जिसका खामियाजा सरकार को भुगतने के लिए तैयार रहना होगा। इस दौरान राहुल कुमार जोशी, विपिन चंद्र पंत, प्रकाश गंगवार, हेमचंद्र पांडे अरविंद कुमार आदि मौजूद थे।
----------------
::::: इनसेट
बहिष्कार के चलते नहीं बैठे डीएम
रुद्रपुर : कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के चलते डीएम चंद्रेश यादव भी कलक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय नहीं पहुंचे। जिससे फरियादियों को अपनी समस्या के लिए भटकना पड़ा।