Move to Jagran APP

धान बेचने को क्रय केद्रों में कराना होगा रजिस्ट्रेशन

जागरण संवाददाता, किच्छा : धान खरीद के लिए तहसील क्षेत्र में छह क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों

By Edited By: Published: Thu, 29 Sep 2016 05:04 PM (IST)Updated: Thu, 29 Sep 2016 05:04 PM (IST)
धान बेचने को क्रय केद्रों में
कराना होगा रजिस्ट्रेशन

जागरण संवाददाता, किच्छा : धान खरीद के लिए तहसील क्षेत्र में छह क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर इस बार उन्हीं काश्तकारों का धान क्रय किया जाएगा, जो निर्धारित प्रपत्र भर अपना पंजीयन करा लेंगे। धान खरीदने के 15 दिन के अंदर में काश्तकारों को भुगतान कर दिया जाएगा।

loksabha election banner

एसडीएम नवीन चंद्र दुर्गापाल ने गुरुवार को यहां क्रय केंद्रों के सुपरवाइजरों की बैठक में यह जानकारी दी। दी। बताया कि किच्छा मंडी, शहदौरा, देवरिया, नारायणपुर , कनकपुर, महराजपुर में क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर एक अक्टूबर से धान की खरीद शुरू हो जाएगी। शासन ने इस बार उन्हीं काश्तकारों का धान क्रय करने का निर्णय लिया है जो क्रय केंद्रों पर पंजीकृत होंगे। इसके लिए फार्म क्रय केंद्रों के साथ ही ग्राम प्रधानों को भी उपलब्ध करा दिए हैं। काश्तकार को पंजीयन के लिए अपनी पासबुक ,आधार कार्ड व पहचान पत्र संलग्न करना होगा। इस बार सरकार ने धान का खरीद मूल्य 1460 तय किया है। बताया कि काश्तकारों के पंजीयन की व्यवस्था उत्तर प्रदेश आदि से आने वाले धान को क्रय केंद्रों पर पहुंचने से रोकने के लिए की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.