सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म
संवाद सूत्र, सुल्तानपुरपट्टी : सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ सफाई कर्मचारियों ने वार्ता की। वा
By Edited By: Published: Mon, 26 Sep 2016 07:05 PM (IST)Updated: Mon, 26 Sep 2016 07:05 PM (IST)
संवाद सूत्र, सुल्तानपुरपट्टी : सोमवार को नगर पंचायत अध्यक्ष के साथ सफाई कर्मचारियों ने वार्ता की। वार्ता के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष ने उनकी सभी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर 27 सितंबर से काम पर वापस लौटने का एलान किया है।
नगर पंचायत कार्यालय पर सफाई कर्मचारी सफाई नायक को हटाने, पेंशन बकाया का भुगतान, आउट सोर्सिग कर्मचारियों की अनुपस्थिति व वेतन बढ़ोत्तरी, आउट सोर्सिग से छह कर्मचारियों को रखने व एसीपी एरियर का बकाया भुगतान करने आदि की मांग को लेकर पांच सितंबर से हड़ताल पर बैठे थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें