आशा कार्यकत्रियों ने हड़ताल की रणनीति पर किया मंथन
बाजपुर : आशा कार्यकत्रियों की बैठक में दो सितंबर से प्रस्तावित हड़ताल की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई।
बाजपुर : आशा कार्यकत्रियों की बैठक में दो सितंबर से प्रस्तावित हड़ताल की सफलता के लिए रणनीति बनाई गई। इस दौरान कई प्रस्ताव पास भी किए गए तथा प्रदेश सरकार पर शोषण का आरोप लगाया गया।
मंगलवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रीता कश्यप ने कहा कि प्रदेश सरकार आशा कार्यकत्रियों का लगातार उत्पीड़न करती आ रही है। आश्वासन देने के बाद भी मांगें पूरी नहीं की जा रही हैं। कहा कि आशा कार्यकत्रियां अब अपना शोषण बर्दाश्त नहीं करेंगी तथा आरपार की लड़ाई लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने कहा दो सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल एतिहासिक होगी तथा मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी। जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर कुलविंदर कौर, राजकुमारी, रीता कश्यप, प्रेमरानी, राजरानी, लखविंदर कौर, विमलेश, मैना यादव, सुरेंद्र कौर, शोभा देवी, बबीता, रेखा यादव, गीता, रानी, पूनम, मीरा, लाल देवी, मनजीत कौर, माया देवी, सरस्वती, संतोष आदि मौजूद थी।