मलिन बस्तियों के लोगों को मिलेगा मालिकाना हक
संवाद सहयोगी, किच्छा : बीज प्रमाणीकरण संस्था अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने कहा कि ऊधमसिंह नगर में अपराध ल
संवाद सहयोगी, किच्छा : बीज प्रमाणीकरण संस्था अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने कहा कि ऊधमसिंह नगर में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। जनपद का दुर्भाग्य रहा कि दो ही अधिकारियों को बार-बार जनपद की जिम्मेदारी सौंपी गई। जिससे पुलिस की छवि खराब हुई है। कहा कि सरकारी भूमि पर बसे मलिन बस्तियों के लोगों को मालिकाना हक दिया जाएगा।
नगर पालिका में पत्रकारों से वार्ता के दौरान बीज प्रमाणीकरण संस्था अध्यक्ष बेहड़ ने कहा कि शहरी क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बैठे लोगों को मालिकाना हक देने के लिए सरकार बढ़ा फैसला करने जा रही है। इसके लिए मलिन सुधार कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी में उन्हें भी शामिल किया गया है। जिलाधिकारियों से दस अगस्त से पूर्व रिपोर्ट मांगी गई है। दस अगस्त को देहरादून में आयोजित बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल यह योजना शहरी क्षेत्र के लिए लागू की जा रही है। इस दौरान पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला भी साथ थे।
----------------
कांग्रेस की देन है सिडकुल
किच्छा : बीज प्रमाणीकरण संस्था अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने कहा सिडकुल प्रदेश में कांग्रेस की देन है। भाजपा यदि वास्तव में इसकी हितैषी होती तो खंडूरी शासन में खुरपिया व प्राग फार्म की भूमि पर ऐतिहासिक फैसला कर राज्य सरकार में निहित करने वाले जिलाधिकारी डी सैंथिल पांडियन का स्थानांतरण रातों रात किसको फायदा पहुंचाने के लिए किया गया। प्रदेश की जनता भाजपा की दोहरी नीति को अच्छी तरह से समझती है।