स्थापन दिवस पर निकाली कलश यात्रा
जागरण संवाददाता, खटीमा : अमाऊं गांव में ओंकारेश्वर महादेव मंदिर स्थापना की दसवीं वर्षगांठ मनाई गई। इ
जागरण संवाददाता, खटीमा : अमाऊं गांव में ओंकारेश्वर महादेव मंदिर स्थापना की दसवीं वर्षगांठ मनाई गई। इस दौरान कलश यात्रा भी निकाली गई। बाद में आयोजित भंडारे में सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।
मंदिर परिसर से बुधवार को निकाली गई कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पिपरी की धुन पर छोलिया नृत्य भी किया। कलश यात्रा टनकपुर मार्ग, तिगरी, लोहियाहेड मार्ग होते हुए बाद में मंदिर में लौटी। जगह-जगह फूलों की वर्षाकर श्रद्धालुओं का स्वागत भी किया गया। अंत में भंडारा हुआ, जिसमें प्रधान संघ अध्यक्ष मोहनी पोखरिया, धाना भंडारी, इंद्रा चंद, बंसती देवी, उर्मिला तिवारी, रेखा देवी, भावना देवी, देवेंद्र कन्याल, ठाकुर सिंह खाती, बंसीधर भट्ट, डा.एमएम जोशी, खष्टीबल्लभ पांडे आदि मौजूद रहे।