Move to Jagran APP

राइंका बरहैनी में रोपे पौधे

संवाद सहयोगी, बाजपुर : उत्तरांचल उत्थान समिति द्वारा हरेला पर्व के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे अभियान क

By Edited By: Published: Sat, 23 Jul 2016 08:19 PM (IST)Updated: Sat, 23 Jul 2016 08:19 PM (IST)
राइंका बरहैनी में रोपे पौधे

संवाद सहयोगी, बाजपुर : उत्तरांचल उत्थान समिति द्वारा हरेला पर्व के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को राजकीय इंटर कालेज बरहैनी में पौधरोपण किया गया। समिति के कुमाऊं मंडल संयोजक ने लोगों से अधिकतम पेड़ लगाने का आह्वान किया।

loksabha election banner

शनिवार को समिति का हरेला वाहन राजकीय इंटर कालेज बरहैनी बाजपुर पहुंचा। इस दौरान आयोजित समारोह में समिति के मंडल संयोजक गणेश गयाल ने बताया कि पर्यावरण की बिगड़ती समस्या को देखते समिति पूरे प्रदेश में हरेला हरियाली महापर्व अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के प्राकृतिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार करना है। इसके तहत स्थान-स्थान पर फलदार पौध लगवाए जा रहे हैं। राष्ट्रीय युवा पुरस्कार विजेता जगतार सिंह बाजवा ने कहा कि मानव की स्वार्थ सिद्धि से पर्यावरण को जो नुकसान हो रहा है, उसकी भरपाई पौधरोपण से ही की जा सकती है। इस मौके पर प्रधानाचार्य महेश कुमार, हरगोविंद रावत, वंधीधर गयाल, मदन, मेजर सिंह, वीरेंद्र बिष्ट, जितेंद्र यादव, मोहम्मद रफी आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.