दहेज के लिए विवाहिता को जलाया
जागरण संवाददाता, खटीमा : दहेज के खातिर एक ओर विवाहिता के साथ ससुरालियों ने मारपीट की। मन नहीं भरा तो
जागरण संवाददाता, खटीमा : दहेज के खातिर एक ओर विवाहिता के साथ ससुरालियों ने मारपीट की। मन नहीं भरा तो बेहोशी की हालत में ही उसे जला दिया गया। विवाहिता की हालात गंभीर होने पर मायके वालों ने किसी तरह उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपी पति, सास व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। साथ ही आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।
सितारगंज वार्ड नौ निवासी राजेंद्र सिंह ने झनकईया पुलिस को बताया कि उसकी पुत्री प्रीति सिंह का विवाह अप्रैल 2015 में राजीवनगर निवासी जयप्रताप से हुआ था। अपनी सामर्थ्य के अनुसार उसने ससुरालियों को शादी में दहेज भी दिया था, लेकिन शादी के बाद से ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज नहीं मिला तो मंगलवार को उन्होने विवाहिता के साथ मारपीट भी की। मारपीट से विवाहिता बेहोश हो गई तो ससुरालियों ने उसे जला दिया। पीड़िता का पेट व हाथ बुरी तरह झुलस गया। होश आने पर पीड़िता ने किसी तरह अपनी खेतलसंडा में रहने वाली बहन व जीजा को फोन किया। इस पर उन्होंने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अभी भी उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। झनकईया थानाध्यक्ष नरेशपाल सिंह ने बताया कि मामले में पीडि़त की तहरीर पर आरोपी पति जयप्रताप सिंह उसकी मां व भाई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी जयप्रताप को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।