डॉ. मंगला राय प्रभावशाली कुलपति
संवाद सूत्र, पंतनगर : गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मंगला राय क
By Edited By: Published: Sat, 25 Jun 2016 09:18 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jun 2016 09:18 PM (IST)
संवाद सूत्र, पंतनगर : गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. मंगला राय को वर्ल्ड एजुकेशन कांग्रेस ने देश के 100 सबसे प्रभावशाली कुलपतियों में शुमार किया है। डॉ. मंगला राय की ओर से यह सम्मान सीआइएफई, मुंबई के अधिष्ठाता डॉ. एनपी साहू ने मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में प्राप्त किया।
डॉ. राय ने विभिन्न पदों पर रहते हुए कृषि, शिक्षा, शोध एवं प्रसार के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्यो का संचालन किया। पंतनगर विश्वविद्यालय में एक वर्ष से अधिक के कार्यकाल में उन्होंने विभिन्न बदलाव कर कृषि शिक्षा, शोध एवं प्रसार में सुधार किया। पंतनगर परिसर में कुलपति को सम्मान मिलने पर खुशी का माहौल है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें