अधिक बिल आने पर एसडीओ से मिले
किच्छा : अधिक विद्युत बिल आने पर पालिकाध्यक्ष ने स्थानीय जनता के साथ एसडीओ आरसी आर्य से मुलाकात की।
किच्छा : अधिक विद्युत बिल आने पर पालिकाध्यक्ष ने स्थानीय जनता के साथ एसडीओ आरसी आर्य से मुलाकात की। एसडीओ ने शीघ्र कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
स्थानीय जनता ने अधिक बिल आने की शिकायत पालिकाध्यक्ष महेंद्र चावला से की। जिस पर उन्होंने लोगों के साथ उप खंड कार्यालय पहुंच एसडीओ आर्य से मुलाकात कर राहत दिलाने की मांग की। एसडीओ आर्य ने कहा शीघ्र ही नगर में कैंप लगा कर विद्युत बिलों को सही करने का काम किया जायेगा। जिससे उपभोक्ताओं की समस्या का मौके पर ही समाधान हो जायेगा। इस दौरान राजेश कुमार रज्जी, कलावती, शांति देवी, दुर्गेश गुप्ता, संतोष देवी, काशीराम, चंद्रपाल, भगवान देवी, रामा देवी, किशन लाल, माया कश्यप, मुकेश, किरन देवी, घासी राम आदि मौजूद थे।