गांवों की दशा बदलेगी कांग्रेस : पनेरू
संवाद सहयोगी, किच्छा : कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू ने कहा कांग्रेस गांवों की तस्वीर बदलने
संवाद सहयोगी, किच्छा : कांग्रेस प्रदेश महासचिव हरीश पनेरू ने कहा कांग्रेस गांवों की तस्वीर बदलने जा रही है। सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से आम आदमी का जीवन स्तर उपर उठ रहा है।
ग्राम सैंजना में चौपाल लगा ग्रामीणो की समस्याओं से रुबरू कांग्रेस प्रदेश महासचिव पनेरू ने कहा सरकार ने कर वर्ग के लिए कल्याणकारी योजनाएं लागू कर समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति तक उसका लाभ पहुंचाने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए अधिकारियों को जनता के बीच पहुंचने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी जनता के बीच पहुंच समस्याओं का निस्तारण कर रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. अतीक अहमद, नन्हे अहमद, ओमप्रकाश मोर्य, राम सिंह, दिनेश सिंह, तुला राम, राजेंद्र प्रसाद, साबिर अहमद, फरोजा अहमद, फैजल नवी, इमाम बक्श आदि मौजूद थे।