मां की भक्ति में डूबे श्रद्धालु
संवाद सहयोगी, खटीमा : शारदीय नवरात्रि शुरू होते ही श्रद्धालु मां की भक्ति में डूब गए हैं। पहले घरों
संवाद सहयोगी, खटीमा : शारदीय नवरात्रि शुरू होते ही श्रद्धालु मां की भक्ति में डूब गए हैं। पहले घरों में घट स्थापना के साथ ही मंदिरों में पूजा-अर्चना की। वहीं महिलाओं ने कलशयात्रा भी निकाली। मंदिर मां के जयकारों से गूंज उठे।
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मंगलवार को भक्तों ने माता के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का विधि-विधान से पूजन किया। दिन भर मंदिरों में माता के भजनों की गूंज रही। बच्चों से लेकर बुजुर्गो ने शक्ति स्वरूपा माता की स्तुति की। पर्व को लेकर बजारों में भी खासी चहल-पहल रही। पर्व को लेकर को सजाया गया है।
इधर अमाऊं में महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। जो समूचे गांव में घूमी। इस मौके पर प्रधान मोहनी पोखरिया, अंजली विश्वास, मोहनी जोशी, हरिप्रिया, रेनू, कंचन, किष्मावती देवी, विद्यान्ति देवी, रीना ठाकुर, सुशीला कन्याल, विमला, धन देवी, लता भट्ट, सरिता चंद, मंजू चौहान, अंजू देवी, अनीता, सुनीता, लक्ष्मी, पार्वती आदि मौजूद थे।