Move to Jagran APP

जायलो-ट्रैक्टर की भिडंत, महिला की मौत

संवाद सहयोगी किच्छा : जायलो कार व ट्रैक्टर की भिडंत में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलो

By Edited By: Published: Tue, 13 Oct 2015 04:58 PM (IST)Updated: Tue, 13 Oct 2015 04:58 PM (IST)
जायलो-ट्रैक्टर की भिडंत, महिला की मौत

संवाद सहयोगी किच्छा : जायलो कार व ट्रैक्टर की भिडंत में दो महिलाओं सहित तीन लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया।

prime article banner

जायलो कार नंबर यूके 03 टीए 0750 खटीमा की तरफ जा रही थी। पुलभट्ठा थाना अंर्तगत ग्राम बरा के पास ट्रैक्टर नंबर यूपी 26 एच 8965 और जायलो में भिडंत हो गई। घायल जानकी देवी पत्‍‌नी सुरेश चंद्र उनका बेटा रवि निवासी खटीमा व लक्ष्मी पुत्री दुर्गा प्रसाद निवासी नेपाल गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए आपातकाल सेवा 108 द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जानकी देवी उम्र 35 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के उपरांत सुशीला तिवारी वन चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।

सुरेश ने सुनी होती तो बच जाती जानकी

किच्छा : सुरेश अपने परिवार के साथ पिछले 14 वर्षो से दिल्ली में रह रहा था। इस बार वह दुर्गा पूजा के लिए अपने घर खटीमा आ रहा था। मंगलवार तड़के दिल्ली से रुद्रपुर अपने परिवार के साथ पहुंचा था। खटीमा के लिए बस न मिलने पर जायलो कार मिली तो उसमें जाने के लिए बैठने लगा। जानकी ने रोडवेज से जाने की जिद की। लेकिन काल उसे बुला रहा था। सुरेश की परिवार से मिलने की जल्दी से जानकी काल का ग्रास बन गई।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.