फ्लैक्सी हटीं, यूनीपोल नहीं
रुद्रपुर: शहर को बदरंग कर रहे यूनीपोलों को जिलाधिकारी ने तत्काल हटवाने और उसके बाद इनकी नीलामी
रुद्रपुर: शहर को बदरंग कर रहे यूनीपोलों को जिलाधिकारी ने तत्काल हटवाने और उसके बाद इनकी नीलामी से होने वाली आमदनी से डिवाइडरों की मरम्मत कराने के निर्देंश अधिकारियों को दिए थे। बावजूद शहर में अधिकांश यूनीपोलों से इनकी फ्लैक्सी जरूर निगम व प्रशासन ने उतरवा दी, मगर यूनीपोल आज भी ज्यों के त्यों खड़े डीएम के आदेश का मुंह चिढा रहे हैं।
नगर निगम क्षेत्र में अवैध रूप से लग रहे यूनीपोलों की बाढ़ आ जाने के बाद इससे शहर में हो रही अव्यवस्था को देखते हुए जिलाधिकारी डॉ. पंकज पांडेय नगर में लगे सभी यूनीपोलों को तत्काल हटाने का एडीएम आशीष भटगई को निर्देश दिया था। इसके बाद निगम व प्रशासन ने संयुक्त रूप से शहर के यूनीपोलों को हटाने को अभियान चलाया। कुछ यूनीपोलों को भी जड़ से उखाड़ फेंका गया। मगर ऐसे यूनीपोलों की संख्या कम ही रही। शेष से प्रशासन ने सिर्फ फ्लैक्सी ही हटाई इन यूनीपोलों के पोल आज भी बदस्तूर अपनी जगह पर पूर्ववत ही खड़े हैं।
वर्जन
यूनीपोलों से फ्लैक्सी हटा दी गई है, जल्द ही अभियान चला यूनीपोलों को कब्जे में ले इनकी नीलामी कराई जाएगी।
आशीष भटगई, एडीएम नजूल, उधम¨सहनगर