समस्याओं को लेकर तहसील पर गरजे किसान
जागरण संवाददाता, गदरपुर: बकाया गन्ना भुगतान, क्रय केंद्रों पर धान न तौलने सहित कई समस्याओं को लेक
जागरण संवाददाता, गदरपुर: बकाया गन्ना भुगतान, क्रय केंद्रों पर धान न तौलने सहित कई समस्याओं को लेकर भाकियू के कार्यकर्ताओं ने तहसील कार्यालय पर जमकर प्रदर्शन किया। बुधवार को भाकियू के ब्लॉक अध्यक्ष गुरबाज सिंह संधू के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता तहसील कार्यालय पहुंचे। यहां पर उन्होंने शासन व प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का कहना था कि सरकार द्वारा चीनी मिल बंद करने की घोषणा कर दी गई। लेकिन किसानों का करोड़ों रुपया गन्ना भुगतान तक अभी नहीं किया गया है। इसके अलावा किसानों ने कहा कि किसानों का मंडी में बहुत कम दामों में खरीदा जा रहा है। धान की खरीद की सही व्यवस्था हो। वर्ग चार की भूमि को भूमि अधिकार दिए जाने का आदेश हुआ है, उसमें किसानों को बहुत अधिक धनराशि जमा करनी पड़ रही है। सड़क चौड़ीकरण में आने वाली भूमि का मुआवजा किसानों को अधिक दिया जाए। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार खीम सिंह बिष्ट को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में जगदीप सिंह, अशोक सेठी, स्वदेश कुमार डंग, परमजीत सिंह, अमरीक सिंह, मनोहर लाल, अशोक कुमार, बलवीर सिंह, मुंशी राम, विजेन्द्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, जरनैल सिंह, राकेश पाल सिंह आदि थे।