Move to Jagran APP

जैविक परियोजना पंतनगर विवि को सर्वोत्तम पुरस्कार

पंतनगर : पंतनगर विवि की ओर से चलाए जा रहे जैविक परियोजना कार्यक्रम को केन्द्र ने सर्वोत्तम पुरस्कार

By Edited By: Published: Mon, 31 Aug 2015 08:10 PM (IST)Updated: Mon, 31 Aug 2015 08:10 PM (IST)
जैविक परियोजना पंतनगर विवि को सर्वोत्तम पुरस्कार

पंतनगर : पंतनगर विवि की ओर से चलाए जा रहे जैविक परियोजना कार्यक्रम को केन्द्र ने सर्वोत्तम पुरस्कार से सम्मानित किया है। यह पुरस्कार परियोजना अधिकारी एवं प्राध्यापक शस्य विज्ञान डॉ. डीके सिंह ने महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर में आयोजित परियोजना की कार्यशाला में प्राप्त किया।

loksabha election banner

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मेरठ की ओर से नेटवर्क प्रोजेक्ट ऑन ऑर्गेनिक फार्मिग परियोजना पंतनगर विवि के बीज उत्पादन केन्द्र पर सन् 2004-05 से चलाई जा रही है। भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद द्वारा पोषित यह परियोजना देश के विभिन्न प्रदेशों के बीस केन्द्रों पर संचालित की जा रही है। परिषद ने परियोजना के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य हेतु बेस्ट सेंटर अवार्ड देने का शुभारंभ इसी साल किया गया। प्रथम पुरस्कार जैविक परियोजना पंतनगर विश्वविद्यालय को दिया गया। डॉ. डीके सिंह ने बताया कि यह पुरस्कार जैविक परियोजना के अंतर्गत पंतनगर विवि द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्यो और बासमती धान आधारित पाच फसल-चक्रों का जैविक पैकेज एवं प्रैक्टिसेज विकसित करने हेतु दिया गया। कुलपति, डॉ. मंगला राय एवं निदेशक शोध डॉ. जेपी सिंह ने पुरस्कार प्राप्त करने पर परियोजना में कार्यरत सभी वैज्ञानिकों एवं संबंधित कर्मियों को बधाई दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.