जनगणना में श्रेष्ठ कार्य के लिए ममगाई को मिला रजत पदक
बाजपुर : वर्ष 2011 की जनगणना में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए सुभाष नगर बाजपुर निवासी सहायक अध्यापक
By Edited By: Published: Sat, 29 Aug 2015 12:02 AM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2015 02:59 AM (IST)
बाजपुर : वर्ष 2011 की जनगणना में श्रेष्ठ कार्य करने के लिए सुभाष नगर बाजपुर निवासी सहायक अध्यापक प्रभु दयाल ममगाई को जनगणना रजत पदक पुरस्कार से नवाजा गया है। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान यह सम्मान तहसीलदार सुदेश चंद ने उन्हें उपलब्ध करवाया गया है।
भारत सरकार के जनगणना रजिस्ट्रार द्वारा प्रत्येक प्रदेश में सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को रजत पदक प्रदान किए गए हैं, जिसमें बाजपुर के ममगाई का कार्य सराहनीय रहा है। इस सफलता के लिए लक्ष्मण सिंह नेगी, सुरेश चंद पांडेय, स्वास्थ्य मंत्री प्रतिनिधि जयपाल सिंह रावत, एनडी जोशी, कमल किशोर भट्ट, भगवंत सिंह म्यान, रवि उप्रेती, केके जोशी ने बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें