रोडवेज बसों में नि:शुल्क यात्रा करेंगी बहनें आज
काशीपुर : रक्षा बंधन के पर्व को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम बहनों को पूरे प्रदेश में नि:शुल्क
By Edited By: Published: Fri, 28 Aug 2015 07:56 PM (IST)Updated: Fri, 28 Aug 2015 07:56 PM (IST)
काशीपुर : रक्षा बंधन के पर्व को देखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम बहनों को पूरे प्रदेश में नि:शुल्क यात्रा कराएगा। काशीपुर डिपो ने संभावित भीड़ को देखते हुए दो अतिरिक्त बसों की व्यवस्था की है। डिपो की बसों से भी बहनें प्रदेश में कहीं भी यात्रा कर सकती हैं। रक्षा बंधन के दिन राखी बांधने के लिए बहनें भाईयों के घर जाती हैं। पिछले कुछ वर्षो से उत्तराखंड परिवहन निगम अपनी बसों में बहनों को रक्षा बंधन के दिन नि:शुल्क यात्रा करवा रहा है। शनिवार को पर्व को देखते हुए डिपो से अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। सहायक महाप्रबंधक महेंद्र कुमार ने बताया कि जिस रूट पर ज्यादा सवारिया होंगी, वहां बसों को भेजा जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें