Move to Jagran APP

हर मर्ज का एक ही इलाज, कांग्रेस हटाओ भाजपा लाओ : कोश्‍यारी

सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि हर मर्ज़ का एक ही इलाज है कांग्रेस हटाओ भाजपा लाओ। तभी प्रदेश का विकास होगा। इस दौरान उन्‍होंने रक्षाबंधन पर देश की महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी।

By sunil negiEdited By: Published: Thu, 27 Aug 2015 08:36 PM (IST)Updated: Thu, 27 Aug 2015 08:37 PM (IST)
हर मर्ज का एक ही इलाज, कांग्रेस हटाओ भाजपा लाओ : कोश्‍यारी

सितारगंज। सांसद भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि हर मर्ज़ का एक ही इलाज है कांग्रेस हटाओ भाजपा लाओ। तभी प्रदेश का विकास होगा। इस दौरान उन्होंने रक्षाबंधन पर देश की महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना की जानकारी दी।
भाजपा केंद्र सरकार की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी देने के लिए सांसद भगत सिंह कोश्यारी यहां महाराजा अग्रसेन ट्रस्ट पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने रक्षाबंधन पर देश की महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना शुरू की है। इसमें महिलाओं के लिए 12 रुपये साल में दो लाख का बीमा कराया है। सभी कार्यकर्ता घर-घर जाकर बहनों से राखी बंधवाकर बीमा करवाएं। सात दिन के भीतर कार्यकर्त्ता कम से कम 2 हजार महिलाओं के बीमा कराएं।
इस दौरान जिलाध्यक्ष उत्तम दत्ता, मंडल अध्यक्ष राकेश त्यागी, कमल जिंदल, रतन लाल गुप्ता, सुमन राय, विद्या अग्रवाल, डाल चंद राजपुर, बिना शाहू, संतोष दुबे ,बहादुर सिंह, मंजीत सिंह ज्ञानी आदि मौजूद रहे।
पढ़ें-निशंक ने बोला सीएम पर हमला, मांगा इस्तीफा

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.