टक्कर के बाद गहराया विवाद
बाजपुर: सवारियां उतारने के बाद हल्द्वानी जा रही प्राइवेट बस चालक ने भगत सिंह चौक पर खड़े घोड़ा तांगे क
By Edited By: Published: Wed, 08 Jul 2015 12:03 AM (IST)Updated: Wed, 08 Jul 2015 12:03 AM (IST)
बाजपुर: सवारियां उतारने के बाद हल्द्वानी जा रही प्राइवेट बस चालक ने भगत सिंह चौक पर खड़े घोड़ा तांगे को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों में विवाद गहरा गया। इस कारण मार्ग के दोनों तरफ जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस झगड़ रहे युवकों को वाहन समेत कोतवाली ले गई। इससे बस में सवार यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में दोनों पक्ष में राजीनामा हो जाने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें