प्रेमी से ही करुंगी शादी
जागरण संवाददाता, काशीपुर: शादी का झांसा देकर दगाबाज प्रेमी ने प्रेमिका संग तीन साल तक दुष्कर्म किया।
जागरण संवाददाता, काशीपुर: शादी का झांसा देकर दगाबाज प्रेमी ने प्रेमिका संग तीन साल तक दुष्कर्म किया। अब शादी करने से इंकार कर रहा है। प्रेमिका को धमका भी रहा है। पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है।
जसपुर थाना क्षेत्र की एक युवती ने दी तहरीर में बताया कि उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर थाना स्योहारा के गांव सिपाहियोवाला टांडा निवासी युवक जसपुर थाना क्षेत्र में अपने चचेरे भाई के पास रहता है। इस बीच युवक से उसके संबंद्ध हो गए। जो धीरे-धीरे परवान चढ़ते गए। युवती ने आरोप लगाया कि शादी का झांसा देकर तीन साल तक प्रेमी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। पीडि़ता ने बताया कि जब उसने शादी के लिए कहा तो युवक ने इंकार कर दिया। पीडि़ता ने न्याय की गुहार लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पीडि़ता ने तहरीर में कहा है कि वह शादी युवक से ही करेगी।