रिटायर्ड सूबेदार के घर से 20 तोला सोना उड़ाया
फोटो-25केएसपी-01 काशीपुर में प्रगति विहार में चोरी की जानकारी देते रिटायर्ड सूबेदार। जागरण संवाद
फोटो-25केएसपी-01
काशीपुर में प्रगति विहार में चोरी की जानकारी देते रिटायर्ड सूबेदार।
जागरण संवाददाता, काशीपुर: प्रगति विहार में चोरों ने रविवार को दोपहर और शाम के बीच रिटायर्ड सूबेदार बलिहार सिंह का मकान खंगाल डाला। चोर दीवार फांदकर मकान में घुसे थे। कई ताले तोड़कर लाखों रुपये का सोना-चांदी समेत नगदी चुरा ले गए। बीती रात घर लौटने पर रिटायर्ड सूबेदार को घटना की जानकारी हुई।
बाजपुर रोड प्रगति विहार कालोनी निवासी बलिहार सिंह फौज से सूबेदार से रिटायर्ड हैं। वे वर्तमान में नगर सेवायोजन में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। बलिहार सिंह रविवार दोपहर करीब डेढ़ बजे परिवार के साथ कुंडेश्वरी क्षेत्र स्थित अपने फार्म गए थे। घर में ताला पड़ा था। बीती रात बलिहार सिंह घर लौटे तो घर के ताले टूटे और सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। घर के सभी कमरों में सामान बिखरा था। अटैची, बक्से और अलमारी के लॉक टूटे थे। सोना-चांदी के खाली डिब्बे बेड पर बिखरे थे। चोरों ने बेखौफ होकर पूरा घर खंगाला था। बलिहार सिंह की सूचना पर आइटीआई थाना पुलिस ने घटना की छानबीन की। बलिहार सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
इतना सामान हुआ चोरी
सोने के चार कड़े, कंगन, किटी सेट (झुमकी, अंगूठी) अंगूठी, चैन, झुमके, कान की बाली, झुमके वाले टॉप्स समेत 20 तोला सोना और 28 तोला चांदी के पायल और कंगन।