घरेलू विवाद में भतीजे ने चाचा को पीटा
किच्छा : घरेलू विवाद में भतीजे ने अपने वृद्ध चाचा को पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। मारपीट में उसे भी
By Edited By: Published: Fri, 24 Apr 2015 11:35 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2015 11:35 PM (IST)
किच्छा : घरेलू विवाद में भतीजे ने अपने वृद्ध चाचा को पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। मारपीट में उसे भी चोट आई। दोनों को उपचार के लिए सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया है।
इब्राहिम पुत्र अब्दुल्ला निवासी सिरोली कलां का अपने भतीजे आमीर अहमद पुत्र आबिद अहमद निवासी लखीमपुर खजुरिया उप्र के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था। शुक्रवार को विवाद गहरा गया। आरोप है कि भतीजे आमीर ने अपने वृद्ध चाचा इब्राहिम पर हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान उसके भी चोट आई। दोनों को पुलभट्ठा थना पुलिस द्वारा उपचार के लिए सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें