Move to Jagran APP

शरारती तत्वों ने होली में लगाई आग

बाजपुर : शरारती तत्वों नें सजाई गई होली में आग लगा दी। सुबह इसकी जानकारी पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए।

By Edited By: Published: Sat, 28 Feb 2015 11:18 PM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2015 04:24 AM (IST)
शरारती तत्वों ने होली में लगाई आग

बाजपुर : शरारती तत्वों नें सजाई गई होली में आग लगा दी। सुबह इसकी जानकारी पर ग्रामीण आक्रोशित हो गए। उन्होंने आरोपियों की तलाश की, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी।

loksabha election banner

ग्राम भोना इस्लाम नगर में मुंडी झाल स्थित गिल चौक पर लोगों ने हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली सजाई थी। इसका पूजन पं. राजेंद्र जोशी ने कराया था। शुक्रवार रात कुछ असमाजिक तत्वों ने होलिका में आग लगा दी। शनिवार सुबह घटना की जानकारी पर कई लोग मौके पर इकट्ठा हो गए और आक्रोश जताया। कहा कि भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए यह कृत्य किया गया है। ग्रामीणों ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगाने का प्रयास भी किया, लेकिन उनको सफलता नहीं मिली। वहीं घटना स्थल के नजदीक ही स्थित मां दुर्गा मंदिर की देखरेख करने वाली गांव की ही मुन्नी देवी ने बताया कि गांव से चंदा एकत्रित कर माता की पूजा-अर्चना कर होलिका माई से क्षमा-याचना की है। ग्रामीणों के सहयोग से पुन: होलिका दहन से पूर्व ही यहां लकड़ी आदि एकत्रित की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक इस संबंध में किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। इधर कोतवाल ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि क्षेत्र में बने होलिका स्थलों पर पुलिस की रात्रि गश्त लगा दी गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.