Move to Jagran APP

गैस सिलेंडर वितरण पर विवाद, हंगामा

बाजपुर : रसोई गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगे उपभोक्ताओं में लाइन से हटकर सिलेंडर प्राप्त करने को ले

By Edited By: Published: Fri, 30 Jan 2015 11:47 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jan 2015 11:47 PM (IST)
गैस सिलेंडर वितरण पर विवाद, हंगामा

बाजपुर : रसोई गैस सिलेंडर के लिए लाइन में लगे उपभोक्ताओं में लाइन से हटकर सिलेंडर प्राप्त करने को लेकर विवाद हो गया। जिससे अव्यवस्था उत्पन्न हो गई। विवाद बढ़ने पर वितरण कार्य बंद कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सिलेंडरों का वितरण शुरू करवाया। हंगामे के चलते करीब एक घंटे तक वितरण कार्य बंद रहा।

prime article banner

रसोई गैस सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं की रोजाना लंबी लाइनें लग रही हैं। शुक्रवार को प्रात: पांच बजे से लोग सिलेंडर लेकर वितरण स्थल कृषि उत्पादन मंडी समिति पहुंचने लगे। सुबह करीब 9 बजे तक सैकड़ों उपभोक्ता लाइन लगाकर वाहन आने का इंतजार करने लगे। वाहन आने के बाद सिलेंडरों के वितरण का कार्य शुरू हुआ। इसी बीच कुछ उपभोक्ता लाइन से हटकर सिलेंडर प्राप्त करने का प्रयास करने लगे। जिसका अन्य उपभोक्ताओं ने विरोध किया। देखते-देखते वहां विवाद शुरू हो गया। इस बीच धक्का-मुक्की के चलते वितरण स्थल पर अव्यवस्था फैल गई। एजेंसी कर्मचारियों ने वितरण कार्य बंद कर पुलिस को सूचना दे दी। इधर सिलेंडरों का वितरण कार्य बंद करने से उपभोक्ता भड़क गए और हंगामा काटने लगे। इसी बीच पहुंची पुलिस ने उपभोक्ताओं को शांत किया और फिर से लाइन लगवाकर सिलेंडरों का वितरण करवाया। इस घटना के चलते करीब एक घंटे तक वितरण कार्य प्रभावित हुआ।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.