वादकारियों का हित सर्वोपरि : न्यायमूर्ति
खटीमा : उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति आलोक सिंह ने अपर जिला जज के न्यायालय का लोकार्पण किया
खटीमा : उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति आलोक सिंह ने अपर जिला जज के न्यायालय का लोकार्पण किया। कहा कि बार और बैंच में समन्वय होना चाहिए, इससे वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय मिलेगा।
रविवार को प्रशासनिक न्यायमूर्ति आलोक सिंह लोनिवि के अतिथि गृह पहुंचे। यहां पुलिस जवानों ने उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इसके बाद वे न्यायालय परिसर पहुंचे, जहां अधिवक्ताओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इसके बाद सिंह ने अपर जिला जज के न्यायालय का फीता काटकर लोकार्पण किया। समारोह में स्कूली छात्राओं ने स्वागत व वंदना गीत प्रस्तुत किया। संबोधित करते हुए प्रशासनिक न्यायमूर्ति सिंह ने कहा कि वादकारियों की समस्याओं को देख यहां एडीजे न्यायालय की स्थापना की गई है। कहा कि प्रत्येक वादकारी को सही न्याय मिल सके, इसके लिए बार व बैंच के बीच समन्वय होना जरुरी है। इस दौरान अधिवक्ता एसोसिएशन ने चैंबर के लिए भूमि स्वीकृत करने का एक मांग सौंपा। न्यायमूर्ति ने एक सप्ताह के भीतर भूमि स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। टिन शेड निर्माण के प्रस्ताव भेजने के लिए जिला जज को आदेशित किया। समारोह की अध्यक्षता बार एसोसिएशन अध्यक्ष एएनएस मेहता व संचालन सचिव एसके त्रिपाठी ने किया। इस मौके पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश आरसी कुकरेती, परिवार न्यायाधीश राजेंद्र जोशी, प्रथम अपर जिला जज श्रीकांत पांडे, अपर जिलाजज विजयंत कुमार, अपर जिला जज शंकरराज, द्वितीय अपर जिला जज राहुल गर्ग, तृतीय अपर जिला जज नीलम राणा, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिरुद्ध भट्ट, विधायक पुष्कर सिंह धामी, नानकमत्ता विधायक डॉ. प्रेम सिंह राना, एसडीएम सीएस इमलाल, सीओ जेआर जोशी, वरिष्ठ अधिवक्ता केडी भट्ट, मो. रजा, वीके जोहरी, टीएस बिष्ट, इकबाल अहमद, हरीश बिष्ट, नरेश पांडे, गोपाल बिष्ट, पीसी पंत, अकील अहमद, रामबचन, एम इलियास सिद्दीकी, केएन नरियाल, हरीश अधिकारी, रघुवर बिष्ट, चंचल सिंह, स्नेहलता, मेनका राना, पूनम बिलाल, नीरज रस्तोगी, सूरज राना, भरत पांडे आदि थे।