बेकाबू रफ्तार ने बुझाया एक और चिराग
सुल्तानपुर पट्टी : सड़क पर मौत की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। प्रशासनिक दावों के बावजूद यह थमती नहीं दि
सुल्तानपुर पट्टी : सड़क पर मौत की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। प्रशासनिक दावों के बावजूद यह थमती नहीं दिख रही है। गुरुवार को तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार दो लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक छात्र की मौत हो गई, जबकि उसका चाचा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया। बच्चे की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कनौरी निवासी सात वर्षीय सुहेल पुत्र इकबाल हुसैन गांव में ही प्रावि में कक्षा दो का छात्र था। गुरुवार को वह अपने चाचा सद्दाम के साथ बाइक से खेत से चारा लेकर लौट रहा था। इस दौरान छोई मार्ग तिराहे पर रेत से भरे तेज रफ्तार डंपर एचआर 61ए, 0183 ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सुहेल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। उसका चाचा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक सुहेल चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।