प्यानो मास्टर को गोली मारी, गंभीर
काशीपुर : बेखौफ बदमाशों ने घर में प्रैक्टिस कर रहे प्यानो मास्टर को बाहर बुलाकर उसे गोली मार दी। इसक
काशीपुर : बेखौफ बदमाशों ने घर में प्रैक्टिस कर रहे प्यानो मास्टर को बाहर बुलाकर उसे गोली मार दी। इसकी वजह से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इससे पहले लोग कुछ समझ पाते बदमाश बाइक में सवार होकर फरार हो गए।
महेशपुरा निवासी सादाब (22) पुत्र अब्दुल सकूर जागरण व अन्य आयोजनों में प्यानो बजाता है। परिजनों के मुताबिक गुरुवार को वह घर में प्यानो की प्रैक्टिस कर रहा था। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला एक युवक अन्य साथी के साथ उसके घर के बाहर आया। आरोप है कि उसने किसी बहाने शादाब को बाहर सड़क पर बुला लिया। इसी दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बदमाश ने 315 बोर तमंचे से सादाब के पीठ में गोली मार दी। धमाके की आवाज सुन जैसे ही लोग उस ओर भागे इससे पूर्व आरोपी बाइक में सवार होकर फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने घायल हो तत्काल राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। परिजनों ने बताया कि हमलावर से उनकी कोई रंजिश नहीं है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। एसआइ रमेश तनवार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।