बाजपुर में कल सजेगा धार्मिक दीवान
बाजपुर : पंथ रतन भाई साहिब भाई जसबीर सिंह खालसा (खन्ने वाले) की प्रेरणा से सालाना गुरुमत समागम 27 से
बाजपुर : पंथ रतन भाई साहिब भाई जसबीर सिंह खालसा (खन्ने वाले) की प्रेरणा से सालाना गुरुमत समागम 27 से 30 नवंबर तक जनपद व हल्द्वानी के कई गुरुद्वारा साहिब में आयोजित किए जाएंगे। इसमें गुरु वाणी पर व्याख्यान दिया जाएगा।
समागम की शुरुआत बाजपुर गुरुद्वारा साहिब से 27 नवंबर को होगी। इसमें सायं 6.30 से 7.30 बजे तक गुरसिख स्त्री सत्संग सभा व पौने नौ बजे तक देवेंद्र सिंह खालसा कीर्तन करेंगे। 28 को पौने पांच से पौने छह बजे तक आवास विकास परिषद रुद्रपुर में सिमरण साधना, दोपहर 12 बजे से पौने एक बजे तक दिनेशपुर में कीर्तन, सायं 7.30 से पौने नौ बजे तक गुरुद्वारा सिंह सभा गोल मार्केट रुद्रपुर में समागम, 29 नवंबर को प्रात: पांच से सवा छह बजे तक गुरुद्वारा सिंह सभा हल्द्वानी, दोपहर में गुरुद्वारा गुरुनानकपुरा भोटिया पड़ाव हल्द्वानी में देवेंद्र सिंह खालसा कीर्तन करेंगे। रुद्रपुर में गुरुद्वारा साहिब आवास-विकास में सिमरन-साधना स्त्री सत्संग सभा द्वारा किया जाएगा। 11 से सवा एक बजे तक ज्ञानी कर्मजीत सिंह व सायं गुरुद्वारा सिंह सभा गदरपुर में छह से आठ बजे तक सिमरन-साधना व कथा के माध्यम से संगत को निहाल किया जाएगा। इसके अलावा 30 नवंबर को प्रात: छह से साढ़े सात बजे तक गुरुद्वारा साहिब आवास-विकास व 10 से एक बजे तक गुरुद्वारा सिंह सभा दशमेशनगर रुद्रपुर में ज्ञानी कर्मजीत सिंह कथा के माध्यम से, कुलवंत सिंह खालसा, सिख स्त्री सत्संग सभा, भाई देवेंद्र सिंह खालसा कीर्तन के माध्यम से गुरुवाणी का यशगान करेंगे।