लिंक उत्सव कंपनी ने खोला दफ्तर
काशीपुर : क्षेत्र में लिंक उत्सव कंपनी ने अपना कार्यालय खोल लिया है। शीघ्र ही वाहनों में हाई सिक्योर
काशीपुर : क्षेत्र में लिंक उत्सव कंपनी ने अपना कार्यालय खोल लिया है। शीघ्र ही वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट स्थापित करने का काम शुरू होने वाला है। क्षेत्र एआरटीओ कार्यालय खुलने से अब तक करीब 20 हजार वाहन अस्थाई नंबरों के सहारे दौड़ रहे हैं।
क्षेत्र में वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते करीब दो साल पूर्व शासन ने काशीपुर में एआरटीओ कार्यालय स्वीकृत कराया था। काशीपुर के अलावा बाजपुर व जसपुर ब्लॉक को भी इसी कार्यालय से जोड़ा गया था। शुरूआत में एआरटीओ कार्यालय जसपुर खुर्द में खोला गया था। उसके बाद उसे कुंडश्वेरी रोड पर खोल दिया गया था। इन दो वर्षो में कार्यालय से करीब 20 हजार छोटे-बड़े वाहनों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का ठेका लिंक उत्सव कंपनी को दिया गया था। मगर दो साल बीत जाने के बाद कंपनी ने वाहनों में नंबर प्लेट लगाने का काम शुरू नहीं किया। इस मुद्दे को जागरण ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसी को संज्ञान में लेते हुए एआरटीओ के निर्देश पर कंपनी ने एआरटीओ कार्यालय में अपना कक्ष निधारित कर मशीनें लगाने का काम शुरू कर दिया है। उम्मीद जताई जा रही है कि एक पखवाड़े के भीतर लोगों को हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेटें मिलने लगेंगी।
===इंसेट===
'कंपनी के अधिकारियों से वार्ता के बाद उन्होंने अपना कार्यालय यहां खोल लिया है। बकायदा मशीने व कंप्यूटर आदि भी स्थापित कर दिए हैं। शीघ्र ही वाहनों में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाने का काम शुरू हो जाएगा।
- अनीता चंद, एआरटीओ (प्रशासन)'