Move to Jagran APP

गरीबों के घर को किया कात्यायनी क्लब ने रोशन

किच्छा : दीपावली नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान दूसरों को ताकने वाले गरीब लोगों के घर भी

By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 12:14 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 12:14 AM (IST)
गरीबों के घर को किया कात्यायनी क्लब ने रोशन

किच्छा : दीपावली नगर में धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान दूसरों को ताकने वाले गरीब लोगों के घर भी दीपावली पर जगमग करने का प्रयास कात्यायनी क्लब की महिलाओं ने किया। उन्होंने मलिन बस्ती में गरीबों के घर जाकर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा की।

loksabha election banner

कात्यायनी क्लब की महिलाएं वार्ड 3 स्थित सरस्वती विहार कालोनी पहुंची। उन्होंने गरीब बच्चों को एकत्र कर उन्हे मिठाई के साथ ही पटाखे भी दिखे। संस्था अध्यक्ष लता सिंह ने कहा कि गरीबों के साथ दीपावली मनाने का अलग ही आनंद मिलता है। उन्होंने कहा सर्दियों में क्लब द्वारा गरीब बच्चों को स्वेटर देने के साथ ही गरीब लड़कियों के विवाह में भी मदद की जाएगी। इस अवसर पर महामंत्री रेणुका चौधरी, वीना अरोरा, कोषाध्यक्ष विमला गंगवार, ज्योति जड़िया, प्रेमलता चौहान, डा. संगीता शर्मा, दया डसीला, माधुरी विशेन, रेनू शुक्ला, जसमीरी देवी, सुनीता सिंह, निर्मल अरोरा, गंगा देवी आदि थीं। दीपावली पर पूरा नगर जगमग रोशनी से नहाया था। लोगों ने इस दौरान जमकर आतिशबाजी कर रोशनी के पर्व का भरपूर लुत्फ उठाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.