Move to Jagran APP

किशोर ने बच्ची से किया दुराचार

नानकमत्ता : क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर ने आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार किया। पड़ोसी किशोर ने घ

By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 12:12 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 12:12 AM (IST)
किशोर ने बच्ची से किया दुराचार

नानकमत्ता : क्षेत्र के एक गांव में एक किशोर ने आठ वर्षीय बच्ची के साथ दुराचार किया। पड़ोसी किशोर ने घर से शौच को निकली बच्ची को गन्ने के खेत में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। बच्ची कक्षा पांच तो किशोर दसवीं का छात्र है। बच्ची लहूलुहान स्थिति में घर पहुंची। परिजनों ने उसे खटीमा अस्पताल में भर्ती कराया। इधर, पुलिस ने दुराचार व पास्को अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

loksabha election banner

क्षेत्र के एक दूरस्थ गांव में मंगलवार सायं बच्ची घर के पास ही शौच के लिए गई थी। आरोप है कि पड़ोसी 14 वर्षीय किशोर उसे बहला फुसलाकर पास ही स्थित गन्ने के खेत में ले गया। जहां उसके साथ दुराचार किया। बाद में वह बच्ची को छोड़ फरार हो गया। बच्ची लहूलुहान स्थिति में घर पहुंची। परिजन उसे 108 सेवा से खटीमा सरकारी अस्पताल ले गए। इधर, नानकमत्ता एसओ अरुण कुमार ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट में दुराचार की पुष्टि हुई है। किशोर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 व पास्को एक्ट में नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एसओ ने बताया कि बच्ची की हालत अभी भी खराब है। उसका उपचार चल रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.