आतिशबाजी के दौरान झुलसी महिला ने दम तोड़ा
रुद्रपुर : आतिशबाजी के दौरान महिला के कपड़ों में आग लग गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने
By Edited By: Published: Sat, 25 Oct 2014 12:10 AM (IST)Updated: Sat, 25 Oct 2014 12:10 AM (IST)
रुद्रपुर : आतिशबाजी के दौरान महिला के कपड़ों में आग लग गई। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
दीपावली पर शिमला बहादुर निवासी महेंद्र पाल अपनी पत्नी अमरावती के साथ आतिशबाजी कर रहा था। इस बीच चिंगारी से अमरावती के कपड़ों में आग लग गई। इससे पहले अमरावती कुछ समझ पाती वह बुरी तरह झुलस गई। परिजनों ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया। इधर शुक्रवार को हल्द्वानी में उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें