मातम में बदली दीपावली की खुशियां
किच्छा : दीपावली मनाने घर जा रहे बाइक सवार पिता-बेटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को घायल अ
किच्छा : दीपावली मनाने घर जा रहे बाइक सवार पिता-बेटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों को घायल अवस्था में सीएचसी किच्छा में भर्ती कराया गया। हल्द्वानी में उपचार के बाद बच्ची ने दम तोड़ दिया।
यूपी के बरेली जिले के देवरनिया सेमीखेड़ा निवासी रामेश्वर किच्छा में कमरा किराये पर ले सिक्योरिटी कंपनी में कार्य करता है। दीपावली की सुबह वह अपनी 12 वर्षीय बेटी मधु के साथ बाइक यूपी 25 वाई 0050 से घर जा रहा था। सिरोली पुलिया के पास अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें दोनों घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। घायल मधु और रामेश्वर को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में भर्ती कराया गया। मधु की गंभीर हालत देखते हुये उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था। हल्द्वानी में उपचार के दौरान मधु ने दम तोड़ दिया। कोतवाल ओपी शर्मा ने बताया कि फिलहाल मृतक बच्ची के परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। उनके तहरीर देने पर वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।