घर में लगा दिया आग
बाजपुर : ग्राम दियोहरी फार्म नमूना निवासी अमीर जहां ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगो
बाजपुर : ग्राम दियोहरी फार्म नमूना निवासी अमीर जहां ने पुलिस चौकी में तहरीर देकर गांव के ही कुछ लोगों पर घर में आग लगा जलाकर मारने के प्रयास का आरोप लगाया। साथ ही उन पर कार्रवाई की मांग की।
अमीर जहां ने कहा है कि दीपावली की रात लगभग दस बजे शाहिद, नजाकत अपने साथ पांच-छह अन्य लोगों को लेकर उनके घर में घुस आए। कुछ ने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। आरोप है कि उन्हें सोया समझ घर को चारों तरफ से घेर लिया और आग लगा दी। जैसे ही लपटें उठी तो उसने बाहर देखा तो वह लोग भाग रहे थे। इसी बीच उनके घर का सामान पंखा, सीडी प्लेयर, लिहाफ, कपड़े आदि व दस हजार की नकदी आग में स्वाहा हो गई। आरोप है कि 22 अक्टूबर को उनकी जेठानी हाजरा बेगम ने भी तहरीर देकर इन्हीं लोगों ने मारपीट का आरोप लगाया था। इस पर सुनवाई नहीं हुई और आरोपियों ने इस घटना को अंजाम दिया। तहरीर में मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।