Move to Jagran APP

पुलिस सतर्क होती तो नहीं होती घटना

बाजपुर : हरनाम व जगतार के बीच चार वर्षो से विवाद चल रहा था। पूर्व में जमीन बचनो कौर ने स्टांप पेपर प

By Edited By: Published: Mon, 20 Oct 2014 12:19 AM (IST)Updated: Mon, 20 Oct 2014 12:19 AM (IST)
पुलिस सतर्क होती तो नहीं होती घटना

बाजपुर : हरनाम व जगतार के बीच चार वर्षो से विवाद चल रहा था। पूर्व में जमीन बचनो कौर ने स्टांप पेपर पर बेची थी। बाद में बरयाम सिंह ने उक्त भूमि का बैनामा एक माह पूर्व कराया और उसी के आधार पर जगतार सिंह आदि ने चार दुकानों का निर्माण कराया। इसमें रविवार को क्रेता पक्ष द्वारा लेंटर खोला जाना था। इसी बीच द्वितीय पक्ष के हरनाम सिंह आदि ने न्यायालय से यथास्थिति के आदेश पारित कर पत्रावली 25 अक्टूबर को प्रस्तुत करने की बात कही। आरोप है कि स्थगनादेश की जानकारी पुलिस को दी गई और झगड़े की आशंका भी व्यक्त की गई थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

loksabha election banner

======================

दावा- दुकानें हमारी हैं

बाजपुर : फायरिंग के बाद दोनों पक्षों द्वारा दुकानों का निर्माण करने की बात कही गई है। हरनाम सिंह, छुवारा सिंह, राकेश सिंह आदि का दावा है कि यह भूमि लक्ष्मण सिंह की थी। उनकी मृत्यु के बाद बेटे राकेश के नाम जमीन आई और हमने ही दुकानों का निर्माण किया। दूसरे पक्ष ने जबरन उनकी दुकानें का लेंटर खोल कब्जे का प्रयास किया। विरोध पर एक दर्जन से भी अधिक फायर किए गए। उधर जगतार सिंह आदि ने कहा कि लक्ष्मण सिंह दो भाई थे। बटवारे के बाद यह जमीन उनके परिवार में बरयाम सिंह के हिस्से में आई। जिनसे रजिस्ट्री बैनामे से यह जमीन खरीद कर दुकानों का निर्माण किया गया। आज लेंटर खोलते समय हरनाम सिंह आदि दर्जनों लोगों ने हमला कर उनके भाई व अन्य को घायल कर दिया।

अस्पताल में नहीं पहुंची पुलिस

बाजपुर : एक पक्ष के घायल सीएचसी पहुंचे। इसी बीच दूसरे पक्ष का घायल अवतार सिंह पहुंच गया। यहां स्थिति एक बार फिर तनावपूर्ण हो गई। अस्पताल प्रशासन ने अवतार को बाहर रोक प्रथम पक्ष के मरीजों का उपचार कर दूसरे कमरे में शिफ्ट कर अवतार का उपचार किया। इस बीच पुलिस वहां नहीं थी।

दोनों पक्षों पर लगा रखी है 107-116

बाजपुर : भूमि विवाद के चलते बेरिया दौलत चौकी पुलिस दोनों पक्षों के दर्जनभर लोगों को 107-116 की कार्रवाई कर मुचलका पाबंद किया था। बावजूद सके रविवार को मडैय्या हट्टू गोलियों की आवाज से गूंज उठा।

जब चौकी वालों ने उलटा धमका दिया

बाजपुर : घटना स्थल पर पहुंची पुलिस को एक पक्ष की महिलाओं ने जमकर खरी-खोटी सुनाई। एसएसआइ हिमांशु पंत को उन्होंने बताया कि फायरिंग की सूचना चौकी में दी गई तो उनकी बात को नहीं सुना गया। इतना ही नहीं फोन पर गलत भाषा का प्रयोग कर उन्हें ही धमकी दे दी गई। कहा कि आकर देखता हूं। इस पर एसएसआइ ने मामले की जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिलाया।

फायरिंग होते ही मची भगदड़

बाजपुर : भूमि विवाद के चलते हुई फायरिंग से भगदड़ मच गई। इस दौरान कई लोग व बच्चे गिरकर घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग भी किया। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। घटना के चलते मौके पर कई घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.