सवा करोड़ की सड़कों का लोकार्पण
By Edited By: Published: Tue, 26 Aug 2014 01:27 AM (IST)Updated: Tue, 26 Aug 2014 01:27 AM (IST)
रुद्रपुर: उत्तराखंड बीज प्रमाणीकरण संस्था के अध्यक्ष तिलक राज बेहड़ ने नगर के वार्ड एक व दो में राज्य योजना से निर्मित एक करोड़ बारह लाख की लागत की सीसी सड़कों का लोकार्पण किया।
बेहड़ ने इस दौरान कहा कि कांग्रेस हमेशा विकास की सोच रखती है। आम जनता की सड़क, बिजली, पानी जैसी आवश्यकताएं पूरी करने के लिए सरकार कृत संकल्प है। खास तौर पर सिडकुल स्थापना के बाद नई बस्तियों में प्रदेश सरकार बड़ी तादाद में सड़कें बना रही है। इस दौरान लोनिवि एई एएस नेगी, सुशील गाबा, पार्षद राजेंद्र निषाद, रामधारी गंगवार, सुशील मंडल, जावेद अख्तर, अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें